'मुख्तार' फ़िल्म समाज का आईना है – जितेन्द्र यादव
'मुख्तार' फ़िल्म समाज का आईना है –
जितेन्द्र यादव
भोजपुरी सिनेमा का नया सितारा जितेन्द्र यादव भोजपुरी फिल्म मुख्तार से अपना फिल्मी कॅरियर की शुरुआत कर रहे हैं। वे कहते हैं कि ’हमारी भोजपुरी फिल्म मुख्तार मनोरंजन के साथ साथ समाज का आईना है, जो आज की समसामायिक घटनाओं को प्रतिबिम्ब प्रकट करता है। फिल्म के हर एक पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया गया है।श् जी डी एम प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गयी भोजपुरी फिल्म मुख्तार का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा कर लिया गया है तथा फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है फिल्म निर्देशक आनंद सिंह (ए.के.) ने। फिल्म के निर्माता अनुराग पाण्डेय, हेमन्त तिवारी व विकास प्रताप सिंह हैं। फर्स्ट टाइम भोजपुरी सिनेमा में एक मिशाल पेश करते हुए इस फिल्म का निर्माण किया गया है।
हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल है यह फिल्म, जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज में जागरूकता का संचार करेगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और देवरिया के रमणीय स्थलों पर पूरी की गई है। फिल्म के लेखक जितेन्द्र यादव तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव कविजी, अशोक सिन्हा व मृत्युंजय यादव हैं। पार्श्वगायन उदित नारायण, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, रविराज दीपू, पामेला जैन व इन्दू सोनाली, अलका पहाड़िया ने किया है। छायांकन देवेंद्र तिवारी, नृत्य अशोक मयंक, मारधाड़ बाजी, कला आशोक विश्वकर्मा, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय तथा निर्माण नियंत्रक मनोज विश्वकर्मा हैं।
मुख्य भूमिका में जितेन्द्र यादव, रविराज दीपू, संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, अंजलि, माही खान, प्रज्ञा तिवारी, रश्मि शर्मा, सुनीता पाण्डेय और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। केन्द्रीय भूमिका में बनारस के मूल निवासी जितेन्द्र यादव हैं। ये इस फिल्म से सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। जी डी एम प्रोडक्शन के प्रोडक्शन हेड अनुराग पाण्डेय के अनुसार यह फिल्म समाज को सन्देश देती है कि हिन्दू – मुस्लिम भाई-भाई की एकता की एक मिशाल हैं। धर्म और जाति-पाँति, ऊँच-नीच से दूर हटकर भाईचारे के मूल्य को समझना चाहिए। फिल्म का मुख्य किरदार एक ऐसा व्यक्ति है, जो समय आने पर खुद की खुशी व घर-परिवार को भूलकर दिल के रिश्ते के लिए खुद को न्यौछावर कर देता है और सीख देता है कि हम हिन्दू – मुसलमान बाद में हैं, पहले हम एक इंसान हैं।
भोजपुरी न्यूज़ के ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे
फेसबुक पेज को लाइक करे।
'मुख्तार' फ़िल्म समाज का आईना है – जितेन्द्र यादव
Reviewed by BHOJPURI THEATRE
on
11:25 PM
Rating:
Reviewed by BHOJPURI THEATRE
on
11:25 PM
Rating:

No comments:
Thanks for Visiting my Website...thanks again for giving ur Feedback.