पवन सिंह का सफर गायक से नायक तक का
पवन सिंह का सफर गायक से नायक तक का
भोजपूरी जगत के जाने माने सिंगर पवन सिंह को कौन नहीं जानता है। पवन सिंह ने एक गायक के रूप में भोजपुरी फिल्म जगत में अपना आगाज़ किया था। पवन की पहली एल्बम क नाम ओढ़निया वाली था। पवन सिंह के गानों को सिर्फ भोजपूरी जगत में ही नहीं सुना जाता है बल्कि वो ऐसे भोजपूरी सिंगर हैं जिनके गानों को दुनिया भर में सुना जाता है। पवन का जन्म 6 मार्च को बिहार के आरा में हुआ था। बचपन से ही पवन को गाने का काफी शौक था। भोजपूरी में पवन ने कई गाने गाये लेकिन वो तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने "लॉलीपोप लागेलू" गाना गाया।
इस गाने के बाद पवन सिंह की पहचान देश के साथ-साथ विदेशों में भी हो गई। आज वो भारत में ही नही बल्कि दूसरे देशों में भी खूब स्टेज शो किया करते हैं और लाखों की सख्या में दर्शक उनके गानों पर झूमने के लिए उनके शो में आते हैं। भोजपूरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक को 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गाया था। यानि गायक के तौर पर अपने सफर की शुरूआत करने वाले पवन आज भोजपुरी फिल्मी दुनिया के सबसे कामयाब सितारे हैं।
भोजपुरी न्यूज़ के ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे
फेसबुक पेज को लाइक करे।
पवन सिंह का सफर गायक से नायक तक का
Reviewed by BHOJPURI THEATRE
on
7:37 PM
Rating:

No comments:
Thanks for Visiting my Website...thanks again for giving ur Feedback.