Top Ad unit 728 × 90

BREAKING NEWS

NEWS

पवन सिंह जगाएंगे देशभक्ति का जज़्बा अपनी फ़िल्मो में


पवन सिंह जगाएंगे देशभक्ति का जज़्बा अपनी फ़िल्मो में 


भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर अगर नज़र डालें तो बहुत से नायक ऐसे रहे हैं जो नायक बनने से पहले गायक थे। इन्हीं में से एक नाम है भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का। पवन आज भले ही एक बहुत बड़े मुकाम पर पहुंच गये हों लेकिन एक समय उन्होंने बहुत संघर्ष भी किया था। यही वजह है कि पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म जगत में बहुत सम्मान के साथ देखा जाता है। वैसे हर साल भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाले पवन सिंह ने इस साल भी हिट फिल्में देने का सिलसिला कायम रखा। इस साल आईं उनकी सभी फिल्मों ने जमकर कमाई की लेकिन जिस तरह से गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया वो अपने आप में भोजपुरी जगत के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि कही जाएगी।
वैसे अभी तक तो आपने पवन सिंह को गायकी और अभिनय करते हुए तो खूब देखा होगा मगर अब वो अपने फिल्मी करियर में एक और मील का पत्थर स्थापित करने जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पवन सिंह ऐसा क्या करने वाले है तो हम आपको बताते हैं कि ये भोजपुरिया सितारा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है। बतौर निर्माता पवन सिंह अपनी पहली भोजपुरी फिल्म, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे’  बनाने जा रहे हैं। इस बारे में पवन सिंह कहते हैं कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके ऊपर काम करने का मन करता है। दरअसल पवन सिंह कहते है कि इस फिल्म में दर्शकों को देशभक्ति का जज्बा और जुनून देखने को मिलेगा।
पवन कहते भी हैं कि हर इंसान के लिये जरूरी है कि वो धर्म मज़हब से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचे। फिलहाल पवन सिंह की यह फिल्म कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होती है यह तो आने वाले दिनों में ही साफ ह पाएगा।

भोजपुरी न्यूज़ के ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे 
फेसबुक पेज को लाइक करे। 
पवन सिंह जगाएंगे देशभक्ति का जज़्बा अपनी फ़िल्मो में Reviewed by BHOJPURI THEATRE on 6:42 PM Rating: 5

No comments:

Thanks for Visiting my Website...thanks again for giving ur Feedback.

All Rights Reserved by BHOJPURI THEATRE © 2014 - 2015
Designed by JOJOThemes

Contact Form

Name

Email *

Message *

Copyright © 2016-17 BHOJPURI THEATRE | All rights reserved.. Powered by Blogger.