BHOJPURI ITEM QUEEN को देखने दुबई में उमड़ी भीड़
BHOJPURI ITEM QUEEN को देखने दुबई में उमड़ी भीड़
रोजी-रोटी की तलाश में घर छोड़कर दूसरे देश में रहने वाले लोग किस कदर अपनी मिट्टी और लोगों से जुड़े होते हैं इसकी बानगी शुक्रवार को दिखी। दुबई के सीमा सिंह के चाहने वाले गिफ्ट सिटी में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों के मनोरंजन के लिए भोजपुरी गाने बजाए जा रहे थे। हर कोई भोजपुरी फिल्मों की आइटम क्वीन सीमा सिंह का इंतजार कर रहा था। सीमा ने भोजपुरी भाषा में दर्शकों का हालचाल पूछा।
लोगों का इंतजार तब खत्म हुआ जब पिंक ड्रेस में सीमा सिंह स्टेज पर आईं। सीमा ने माइक थामा और भोजपुरी भाषा में सभी लोगों से हालचाल पूछा। काफी अर्से बाद किसी स्टार के मुंह से अपनी बोली सुनने पर दर्शकों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीमा ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और पास जाकर जमकर फोटो खिंचवाईं।
सीमा खुद भी इस लम्हे को अपनी यादों में हमेशा संजो कर रखना चाहती थीं। इसके लिए सीमा ने फैन्स के साथ दर्जनों सेल्फी ली। सीमा यहां यू.पी और बिहार नाम के एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने आईं थी। यह रेस्टोरेंट बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के पसंद को ध्यान में रखकर खोला गया है।
भोजपुरी न्यूज़ के ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे
फेसबुक पेज को लाइक करे।
BHOJPURI ITEM QUEEN को देखने दुबई में उमड़ी भीड़
Reviewed by BHOJPURI THEATRE
on
4:38 PM
Rating:
No comments:
Thanks for Visiting my Website...thanks again for giving ur Feedback.